मोहर्रम को लेकर वाराणसी में प्रशासन अलर्ट, पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी ने किया पैदल मार्च

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए वाराणसी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम समेत वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चौक थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

टेक्स्ट बिल्कुल कम रखो। थंबनेल इमेज की तरह बनाओ

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर तथा एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी का काफिला चौक थाना से दालमंडी पहुंचा। यहां अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और ताजियादारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव लिए।

इसके बाद अधिकारियों ने लंगड़ा हाफिज मस्जिद, नई सड़क और गिरजाघर क्षेत्र तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

टेक्स्ट बिल्कुल कम रखो। थंबनेल इमेज की तरह बनाओ

मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि मोहर्रम के मद्देनजर प्रशासन जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सभी ताजिया जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएंगे और किसी प्रकार का नया नियम लागू नहीं किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजियों की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि अधिक ऊंचाई के कारण कोई ताजिया बिजली के तारों से टकराता है या किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो संबंधित ताजियादार को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

टेक्स्ट बिल्कुल कम रखो। थंबनेल इमेज की तरह बनाओ

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मोहर्रम जुलूसों में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लाउडस्पीकर और डीजे की ध्वनि न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखनी होगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जुलूसों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए ताजियादार समितियां अपने स्वयंसेवकों की तैनाती करेंगी। ताजियों की सुरक्षा और जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी भी संबंधित समितियों की होगी।

टेक्स्ट बिल्कुल कम रखो। थंबनेल इमेज की तरह बनाओ

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस की ओर से बॉक्स फॉर्मेशन, रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी निगरानी और पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मोहर्रम के सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही परंपराओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही मोहर्रम का आयोजन कराया जाएगा तथा सभी समुदायों के सहयोग से पर्व को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

Share this story