वाराणसी : शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी के 15 मोबाइल बरामद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने पर्यटकों और आमजन से मोबाइल चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 मोबाइल बरामद किए गए। इसमें 13 एंड्रायड और 2 कीपैड वाले फोन शामिल हैं। पुलिस उसके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी रही। 

प्रयागराज के दराबाद बाबा जी का बाग निवासी सागर मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बैठे थे। उसी दौरान उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई। 

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर शातिर चोर बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना के सोनपुर निवासी मोहम्मद शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10/11 के बगल में मालगोदाम रोड से पकड़ा। उसके पास से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवकांत मिश्रा, एसआई विकास सिंह, प्रशांत कुमार बंधु, दुर्गा प्रसाद, हेडकांस्टेबल प्रेम कुमार द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव, उमेशचंद्र भारती, अनंत सिंह और कांस्टेबल अजीत गौड़ शामिल रहे।

Share this story