वाराणसी : पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर चोरों को दबोचा, गैस सिलेंडर, सिक्के, झुमके, अंगूठियां और नकदी बरामद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, टीवी और गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के तीन इंडेन गैस सिलेंडर, एक एलसीडी टीवी, सफेद धातु के सिक्के, बिस्किट, झुमके, अंगूठियां, 2760 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को गृहस्वामी ने सारनाथ थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ घर और अलमारियों का ताला तोड़कर चोरी करने की शिकायत की थी। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से आभूषण, टीवी, तीन भरे गैस सिलेंडर, दो कैमरे, अन्य सामान और नकदी लेकर फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक बद्धू राज को विवेचना सौंपी गई थी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सारनाथ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की दोपहर खजुही रिंग रोड के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अकथा निवासी हिमांशु यादव और बैंक नगर कॉलोनी बेनीपुर निवासी अनिकेश राजभर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन इंडेन गैस सिलेंडर, एक एलसीडी टीवी, 50 ग्राम और 20 ग्राम के सफेद धातु के दो बिस्किट, 11 सफेद धातु के सिक्के, एक जोड़ी झुमके, तीन अंगूठियां, 2760 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ।

चौबेपुर और लालपुर-पांडेयपुर में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हिमांशु यादव के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में वर्ष 2024 के चोरी, नकबजनी और अन्य धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा सारनाथ और चौबेपुर थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अनिकेश राजभर के खिलाफ सारनाथ और चौबेपुर थाने में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम में सारनाथ थाने से एसओ पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, बुद्धराज, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, पंकज सिंह, कांस्टेबल संजय चौधरी, सुमित सिंह, अंकित कुमार, एसओजी टीम से उपनिरीक्षक गौरव सिंह, आयुष पांडेय, कांस्टेबल मनीष तिवारी, सुमित शाही, अवनीश पांडेय, मनीष बघेल, इंद्रेश सिंह शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21698 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story