MLC चुनाव मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा, एक किमी के दायरे में सख्त निगरानी

WhatsApp Channel Join Now

पुलिस आयुक्त ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, मोबाइल, लाइटर, स्याही वाली पेन समेत कई वस्तुओं पर प्रतिबंध

27 अक्टूबर को खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना, पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी की तैनाती, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को प्रस्तावित मतगणना के मद्देनजर सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रवेश नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कॉन्फ्रेंस हॉल में राजपत्रित अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। एक किलोमीटर की परिधि में निर्धारित बाहरी सुरक्षा घेरे के भीतर केवल वैध प्रवेश पास वाले अधिकृत व्यक्तियों को जांच के बाद प्रवेश मिलेगा।

123

सुरक्षा के तीन घेरे, हर स्तर पर होगी सघन जांच
पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन और आइसोलेशन कॉर्डन के तहत तीन स्तरों पर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। बाहरी सुरक्षा घेरे की सीमा मतगणना स्थल से एक किलोमीटर तक निर्धारित की गई है। इस दायरे में प्रवेश करने वाले अधिकृत व्यक्तियों के पास का सत्यापन और सघन जांच की जाएगी। सभी प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी रखते हुए अनधिकृत व्यक्तियों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

123

मोबाइल, लाइटर और स्याही वाली पेन ले जाने पर रोक
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची तय की गई है। प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से जांच के साथ सघन तलाशी ली जाएगी। मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, नशीले पदार्थ, स्याही वाली पेन, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वाटर बॉटल, लाइटर और पान मसाला जैसी वस्तुओं पर भी प्रतिबंध रहेगा। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

123

सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी नजर
मतगणना स्थल और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाएगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस बल भेजने की व्यवस्था रहेगी। किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

123

पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी की तैनाती
मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ पीएसी और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है। राजपत्रित अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

123

यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर भी जोर
मतगणना स्थल के आसपास यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। वाहनों की पार्किंग, आवागमन और यातायात डायवर्जन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। यातायात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और लोगों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने को कहा गया है।

123

निरीक्षण और ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों को मतगणना के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

BK Pathak
BK Pathak

21425 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story