वाराणसी: पान व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चेतगंज क्षेत्र के लहंगपुरा में शनिवार को पान व्यवसायी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। 

राजेश चौरसिया (53 वर्ष) शहर के प्रसिद्ध पान बाजार नया पान दरीबा में पान, सिगरेट और पान मसाले के बड़े व्यवसायी रहे। उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी संपन्न माना जाता है। अचानक उनके इस कदम से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही चेतगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

मौके पर थाना प्रभारी वीके शुक्ला तथा पान दरीबा चौकी प्रभारी रोहित तिवारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Share this story