वाराणसी : नमामि गंगे स्वयंसेवकों ने की गंगा घाटों की सफाई, दशाश्वमेध और प्रयाग घाट पर चलाया अभियान, गंगा में प्लास्टिक व पूजन सामग्री न डालने का दिलाया संकल्प

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंगा घाटों पर जमा गंदगी और मलबे को हटाने के लिए गुरुवार को नमामि गंगे के युवा स्वयंसेवकों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा सेवा और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अनिवार्य कर्तव्य बनाने का संदेश देते हुए युवाओं ने दशाश्वमेध और प्रयाग घाट पर श्रमदान किया। इस दौरान घाटों पर जमा प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और गंगा निर्मलीकरण के कार्यों से सीधे जोड़ना रहा। स्वयंसेवकों ने ‘आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं, बाढ़ के बाद गंगा को फिर स्वच्छ बनाएं’ के नारे के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

123

गंगा में कचरा नहीं डालने की अपील
अभियान के दौरान घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की गई। लोगों को समझाया गया कि प्लास्टिक, बोतलें, थर्मोकोल, रासायनिक पेंट से बनी मूर्तियां और पूजन सामग्री नदी में प्रवाहित करने से गंगा का जल प्रदूषित होता है। गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालने और घाटों पर साफ-सफाई रखने का आग्रह किया गया।

123

युवा बन सकते हैं बदलाव की ताकत
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि युवाओं को गंगा निर्मलीकरण अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए। युवा किसी भी बड़े सामाजिक बदलाव की रीढ़ होते हैं। यदि युवा वर्ग गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो इस राष्ट्रीय मिशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने मां गंगा की सेवा और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद घाटों की सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। श्रमदान अभियान में राजेश शुक्ला के साथ हर्षित, अंकुर, रोहन, आयुष और राज शर्मा सहित नमामि गंगे के युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21181 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story