ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों को बड़ी सौगात, वाराणसी नगर निगम देगा 12% तक की छूट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए गृह कर, जल कर और सीवर कर जमा करने पर विशेष छूट योजना लागू की है। नगर आयुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 8 मई से 15 जुलाई तक टैक्स जमा करने वाले नागरिकों को 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि करदाता ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 2 प्रतिशत की रियायत भी मिलेगी। इस प्रकार ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाले लोगों को कुल 12 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर टैक्स जमा कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 https://youtu.be/cZZK7TOoS50

दिव्यांगजन को 80 फीसदी से अधिक छूट
नगर निगम ने समाज के विशेष वर्गों को भी बड़ी राहत देने की घोषणा की है। 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों और दृष्टिहीन नागरिकों को नगर निगम करों में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित नागरिकों के नाम दर्ज मकानों पर 50 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रावधान किया गया है। नगर निगम का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य जरूरतमंद और सम्मानित नागरिकों को आर्थिक राहत देना है।

@ashoktiwaribjp@HimanshuN_ias

 लक्ष्य से ऊपर पहुंची नगर निगम की आय
नगर आयुक्त के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम की कुल आय 415 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक रही। इस उपलब्धि के साथ वाराणसी नगर निगम ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में नगर निगम की आय 254 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्तमान में इसमें 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक की आय का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

 

नए वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
इधर नगर निगम सीमा में शामिल नए वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का काम भी तेजी से जारी है। सूजाबाद और डुमरी क्षेत्रों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। वहीं रामनगर में 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जलापूर्ति और सीवरेज परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

 @ashoktiwaribjp@HimanshuN_ias

एक हजार करोड़ से अधिक की वाटर सप्लाई व सीवरेज परियोजना
इसके अलावा लहरतारा, चितईपुर, कंदवा, लमही, दीनापुर और पिसौर क्षेत्रों के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की वाटर सप्लाई और सीवरेज परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। सीमा विस्तार योजना (CMSY) के तहत सड़कों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए 250 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किए गए हैं।

डूर टू डूर कूड़ा कलेक्शन 
नगर निगम प्रशासन के मुताबिक नए शामिल क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी पूरा कराया जा चुका है। नगर निगम का दावा है कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं का और तेजी से विस्तार किया जाएगा।

Share this story