वाराणसी : दीपावली से पहले नगर निगम को मिले 46.36 करोड़ रुपये, विकास कार्यों को मिलेगी गति 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दीपावली से पहले वाराणसी नगर निगम को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम को 46.36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है। इससे शहर में स्थानीय विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही कर्मचारियों के बकाया भुगतान भी किया जाएगा। 

शासन के आदेशानुसार प्रदेश के 762 नगरीय निकायों के लिए कुल 1201.64 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें नगर निगमों के लिए 531.78 करोड़, नगर पालिका परिषदों के लिए 427.05 करोड़ और नगर पंचायतों के लिए 242.81 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

धनराशि से स्थानीय निकायों में सड़क, संपर्क मार्ग, खड़ंजा और दूसरी बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही संविदाकर्मियों के देय वेतन और अन्य भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। निदेशालय ने सभी निकायों को धनराशि प्राप्त होने के 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश के तहत शेष 59 नगरीय निकायों को 83.32 करोड़ रुपये, 105 नगर पालिका परिषदों को 34.05 करोड़ और 43 नगर पंचायतों को 18.24 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

BK Pathak
BK Pathak

21585 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story