वाराणसी नगर निगम चुनाव रिजल्ट : वाराणसी के अब तक इन वार्डों का आया रिजल्ट

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम के लिए निकाय चुनाव की मतगणना पहड़िया मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू है। शाम 4 बजे तक वाराणसी के दस वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने जीत के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी है। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


देखिये लिस्ट

 

  1. वार्ड नम्बर 77 से निर्दल प्रत्याशी प्रवीण राय की जीत
  2. वार्ड 86 पितृकुण्ड से अमरेश कुमार भाजपा विजयी
  3. आदिविसेशवर से इंद्रेश सिंह 622 वोट से जीते
  4. बिंदु माधव से कनकलता 900 से अधिक वोट से जीती
  5. वार्ड नंबर 59 बीजेपी से संजय  जयसवाल ने जीत हासिल की
  6. धूपचंडी से प्रमोद राय 121 वोट से विजयी हुए हैं।
  7. वार्ड नम्बर 72 से बबलू शाह 901 वोट से विजयी विजयी
  8. वार्ड नंबर 23 सिर गोवर्धनपुर से बीजेपी प्रत्याशी गीता सिंह 421 वोट से जीतीं
  9. राजेश यादव वार्ड 18 नई बस्ती बीजेपी से जीते
  10. वार्ड नम्बर 64 से प्रिंस राय खगोलन जीते है।
  11. वाराणसी के जोल्हा उत्तरी से  बीजेपी प्रत्याशी शरद पांडेय मुन्ना वार्ड न.45 विजई हुए
  12. वार्ड संख्या 3 फुलवरिया से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी पत्नी सुनील कन्नौजिया ने जीत दर्ज की
  13. राजेन्द्र कुमार, वार्ड 35, बीजेपी विजयी
  14. वार्ड नंबर 96 से भाजपा के नरसिंह दास (बाबा) विजयी। 1510 वोट से मिली जीत।
  15. रीना सोनकर वार्ड 15 राजघाट बीजेपी, जीत
  16. वाराणसी के अर्दली बाजार डिठोरी महाल वार्ड नम्बर 62 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विनय कुमार विजयी 
  17. वार्ड संख्या-94 से कांग्रेस प्रत्याशी नूरजहां विजई।
  18. लेढ़ूपुर वार्ड से भाजपा की उर्मिला पाण्डेय 400 वोटों से विजयी
  19. जंगमबाड़ी वार्ड संख्या 89 से बीजेपी के विजय द्विवेदी जीते
  20. पांडेयपुर से 2400 के भारी अंतर से भाजपा के अशोक मौर्य चुनाव जीते
  21. वार्ड जलालीपुरा से 560 वोट से कांग्रेस विजय
  22. वार्ड नंबर 21 तरना से भाजपा प्रत्याशी रोहित कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज किया
  23. गोविंद प्रसाद सिंह वार्ड 49 पिसौर वाराणसी 480 वोटो से विजयी
  24. वार्ड नंबर 82 सूर्य कुंड से भाजपा प्रत्याशी अनंत राज गुप्ता विजयी
  25. वार्ड नंबर 75 शिवाला से भाजपा के राजेश यादव चल्लू जीते
  26. प्रहलाद घाट में लकी 500 वोट से विजयी
  27. कोनिया से वार्ड नंबर 68 समाजवादी पार्टी के अमरदेव सिंह 459 वोट से जीत हासिल की, पांचवी बार सभासद चुनाव जीते।
  28. पिचाश मोचन से मनीष गुप्ता विजई घोषित
  29. हनुमान फाटक भाजपा प्रत्याशी रोहित जायसवाल की विजय
  30. वार्ड बागेश्वरी से विवेक चंद्र जायसवाल भाजपा प्रत्याशी की विजय
  31. वार्ड कतुआपूरा से भाजपा के सुरेश चौरसिया 9 वोट से जीते
  32. वाराणसी के वार्ड 36 से निर्दल प्रत्याशी अनिल मौर्या ने 132 वोट से दर्ज की जीत

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story