वाराणसी नगर निगम चुनाव रिजल्ट : 23 वें दौर में भी भाजपा मेयर प्रत्याशी की एक लाख से अधिक मतों से बढ़त बरकरार

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। नगर निगम महापौर पद के लिए 23 वें दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी सपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह से एक लाख 10 हजार 68 मतों के बड़े अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव 83385 मत पाकर तीसरे नम्बर पर चल रहे हैं। 
23 वें राउंड के बाद की स्थिति
1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-83385
2. अशोक तिवारी(भारतीय जनता पार्टी)-246015
3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-134947
4. शारदा टंडन (आप)-6901
5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-29903
6. आनंद कुमार तिवारी (सुभासपा)-8903

Share this story