वाराणसी : नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, नगर निगम ने 29 फर्मों को किया ब्लैकलिस्ट

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए 29 फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन फर्मों पर आरोप है कि इन्होंने टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के बावजूद निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया और न ही समय पर आवश्यक शुल्क जमा किया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया के दौरान चयनित फर्मों को निर्धारित समय सीमा में सिक्योरिटी राशि (इंपैक्ट) और टेंडर फीस जमा करना अनिवार्य था। बावजूद इसके, संबंधित फर्मों ने न तो शुल्क जमा किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर निगम ने यह कड़ा कदम उठाया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। मानक और पारदर्शिता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों और पारदर्शिता से समझौता करने वाली फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इन फर्मों को किया ब्लैक लिस्ट
मेसर्स बीएलडी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर, मेसर्स गंगा कंस्ट्रक्शन, मेसर्स शांति इं.प्रा., मे. देव इंटरप्राइजेज, मे. सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन, मे. बाबा विश्वनाथ कंस्ट्रक्शन, मे. रवि नारायण सिंह, मे. श्री बद्री विशाल विभु इ.प्रा समेत 29 फर्मों को काली सूची में डाला गया है।

Share this story