वाराणसी : नगर आयुक्त ने फुलवरिया सीसी रोड की खोदाई कराकर परखी गुणवत्ता, बोले, मानक का पालन करने की दी हिदायत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम के तहत चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने फुलवरिया में निर्माणाधीन सीसी मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए मौके पर ही कंक्रीट बेस की खुदाई कर उसकी मोटाई (थिकनेस) की जांच कराई। इस दौरान निर्माण कार्य मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को हिदायत दी कि मानक की अनदेखी कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कहीं भी मानकों की अनदेखी या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण नागरिकों को दीर्घकालिक सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करता है।

123

उन्होंने कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री और तकनीकी मानकों की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। इस मौके पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक, सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (जलकल) और अवर अभियंता (सिविल) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story