वाराणसी : बारिश के बीच छाता लगाकर सड़क पर निकले नगर आयुक्त, जलभराव वाले इलाकों का लिया जायजा, पंप लगाकर जल्द से जल्द पानी निकालने के दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन ने जलभराव से निपटने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बारिश के दौरान निचले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति पर नजर रखने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल छाता लगाकर खुद सड़कों पर उतरे और विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंप लगाकर जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

123

नगर आयुक्त ने पैदल चलकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों की स्थिति देखी। उन्होंने कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज रोड, तारीखाना तिराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, मरी माता, मलदहिया, साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, अंधरापुल और मकबूल आलम रोड का जायजा लिया।

123

निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए गए। नगर निगम की टीमों ने पंपों और सफाई कर्मचारियों की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकालने का काम शुरू किया। अधिकारियों की निगरानी में कुछ ही घंटों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति में राहत मिली।

123

तेज बारिश के बावजूद नगर निगम की टीमों की सक्रियता से जल निकासी होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने और जलभराव की समस्या को जल्द दूर कराने के लिए निगम प्रशासन की सराहना की। 

123

नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान जलभराव की शिकायत मिलते ही बिना देरी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को लगातार सुचारू बनाए रखने के लिए निगम की टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

123

नगर निगम प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में पंपों और सफाई टीमों की तैनाती बनाए रखने तथा बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया है।

Share this story