वाराणसी के हाथी बाजार में बदमाशों ने की सरेआम फायरिंग, इलाके में दहशत, छानबीन में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जंसा थाना के हाथी बाजार में हौसलाबुलंद बदमाशों ने पूर्व प्रधान मनीष ठाकुर के आफिस पर पांच-छह राउंड फायरिंग की। गोली शीशे को तोड़ते हुए मोबाइल फोन पर जाकर लगी। संयोग अच्छा कि लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद एडीसीपी आकाश पटेल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं छानबीन में जुटी रही। 

लोगों के अनुसार पूर्व प्रधान मनीष ठाकुर का आफिस हाथी बाजार में है। उनके भाई मनोज सिंह आफिस में बैठे थे। उसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली शीशे को तोड़ते हुए अंदर जाकर मोबाइल पर लगी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एडीसीपी के साथ पुलिस टीम आननफानन में मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को मौके से चार-पांच खोखा मिला। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

Share this story