वाराणसी: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने 2 करोड़ की सड़क और ऑटो रिक्शा कॉरिडोर के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बुधवार को शहर उत्तरी विधानसभा के डिथोरी महल वार्ड स्थित श्री विंध्यवासिनी कॉलोनी में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से रोडवेज तक के ऑटो रिक्शा कॉरिडोर के निर्माण कार्य की भी शुरुआत की।

मौके पर मौजूद अभियंताओं और कार्यदाई संस्था को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि सभी कार्य युद्ध स्तर पर मानक गुणवत्ता के साथ तीन महीने के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने बताया कि इस कॉरिडोर के बनने से कैंट स्टेशन के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, पार्षद सुशील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्रीरत्न मौर्य, अरविंद सिंह, बलराम कनौजिया, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


