वाराणसी : साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

नगर निगम ने जारी किया निर्देश, पशुवधशालाओं के साथ मुर्गा और गोश्त की दुकानें भी रहेंगी बंद

वाराणसी। साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर मंगलवार, 25 नवंबर को वाराणसी नगर निगम सीमा क्षेत्र में मांस-मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में संचालित समस्त पशुवधशालाओं को भी पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन कर दुकानें या पशुवधशालाएं संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इसमें सभी संबंधित दुकानदारों, व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को शासन के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। आदेश के दायरे में मांस, मछली, मुर्गा और गोश्त की दुकानें शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ द्वारा 19 नवंबर 2024 को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया था। इसके तहत प्रदेश के महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महान व्यक्तित्वों की जयंती पर संबंधित स्थानीय निकाय क्षेत्रों में संचालित पशुवधशालाओं और गोश्त की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन विशेष दिवसों को 'अभय दिवस' अथवा 'अहिंसा दिवस' के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है।

इसी शासनादेश के अनुपालन में साधु टीएल वासवानी की जयंती पर यह निर्णय लिया गया है। साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं। उनकी जयंती पर मांसाहार से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जाती है।

नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित व्यापारियों से अपील की है कि वे 25 नवंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और शासन के आदेश का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी है कि जांच के दौरान कोई भी दुकान या पशुवधशाला खुली मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BK Pathak
BK Pathak

21998 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story