वाराणसी : 70 लाख के गबन का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार इनाम

WhatsApp Channel Join Now

AISSHPRA GEMS AND JEWELS कंपनी में एरिया बिजनेस मैनेजर रहते साथियों संग मिलकर किया था गबन

सिगरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद से दबोचा

वाराणसी। सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी के करीब 70 लाख रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को वाराणसी कमिश्नरेट की सिगरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राज कुमार (40) पुत्र रमेश कुमार निवासी बड़ा गुरुद्वारा के पास, मेहम, जनपद रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार, 14 नवंबर को फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राज कुमार AISSHPRA GEMS AND JEWELS कंपनी में एरिया बिजनेस मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी से जुड़े करीब 70 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों और नकदी का गबन कर फरार हो गया था। इस संबंध में 7 सितंबर 2026 को नीचीबाग निवासी रितेश कुमार बबूना ने थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। वह मेसर्स काशी मधुरम नामक आभूषण दुकान में एस्त्रा कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी के पार्टनर हैं।

मामले में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0383/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सर्विलांस सेल और साइबर सेल से मिली लोकेशन व अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश करते हुए फरीदाबाद में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, एसआई सौरभ शाही, उपनिरीक्षक एसओजी आयुष पाण्डेय, गौरव कुमार सिंह, सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी संतोष पासवान, एसओजी के आरक्षी अंकित मिश्रा, अभिषेक वर्मा, मनीष कुमार तिवारी, सुमित शाही, सर्विलांस टीम के आरक्षी अश्वनी सिंह, अभिराम शर्मा, साइबर क्राइम टीम के आरक्षी रोहित शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21758 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story