वाराणसी : बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख के नुकसान की आशंका

WhatsApp Channel Join Now

शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, सीमेंट, पेंट, पुट्टी और मशीनें जलकर राख, पुलिस और दमकल की टीम ने पाया काबू

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा चौराहे पर गुरुवार की रात शॉर्ट सर्किट से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सीमेंट, पेंट, पुट्टी, सीसीटीवी कैमरे और पेंट मिक्सिंग मशीन समेत करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा दुकान की छत और फर्निशिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दुकानदार के अनुसार, भवन और फर्निशिंग की क्षति को मिलाकर कुल नुकसान करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान है।

चिरईगांव के बभनपुरा चौराहे पर अर्पित इंटरप्राइजेज नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान संचालित होती है। गुरुवार रात करीब 11 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर चांदपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

दुकान संचालक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर वह घर से दुकान पहुंचे तो आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद आग बुझाई जा सकी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे करीब 25 लाख रुपये के सामान के साथ ही भवन की छत और फर्निशिंग को भी भारी नुकसान हुआ है। दुकान मालिक ने घटना के संबंध में चौबेपुर थाने में सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

BK Pathak
BK Pathak

21482 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story