वाराणसी : अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, मकान जमींदोज, आधा दर्जन घायल, मलबे में दबी महिला की तलाश  

123
WhatsApp Channel Join Now

 

 

पैगंबरपुर में धमाके से दहशत, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

 

बगल के मकान का बाहरी हिस्सा भी ढहा, एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंची

 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पचकोशी मार्ग स्थित पैगंबरपुर इलाके में गुरुवार शाम अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पटाखा कारोबारी राजू खान का मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं मलबे में राजू खान की मां  के दबे होने की आशंका है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

123

 

मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान
विस्फोट की सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की। बचाव दल ने मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, शाम 5:40 बजे तक राजू खान की मां के मलबे में दबे होने की सूचना थी। उन्हें बाहर निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी था। हादसे में घायल लोगों की स्थिति और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा था।

123

 

धमाके से पड़ोसी मकान भी क्षतिग्रस्त
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजू खान के मकान के बगल में स्थित दूसरे मकान का बाहरी हिस्सा भी ढह गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मकान में पटाखे मौजूद होने और दोबारा विस्फोट की आशंका के कारण बचाव अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई।

123

एटीएस ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और इमारत ढह गई। हालांकि, धमाके के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

123

25 वर्षों से इलाके में रह रहा था पटाखा कारोबारी
बताया गया कि राजू खान करीब 25 वर्षों से पैगंबरपुर इलाके में रह रहा था। उसके मकान के पीछे उसके बड़े भाई सलीम का घर है। दोनों भाई पटाखों के कारोबार से जुड़े बताए गए हैं। डीसीपी राजेश पांडेय ने बताया कि शाम पांच बजे विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी राजू खान की मां के मलबे में दबे होने की सूचना है। मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है।

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21174 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story