वाराणसी :  डेढ़ लाख की सुपारी लेकर गोली मारकर व्यक्ति की कर दी थी हत्या, घटना के नौ माह बाद पकड़ाया 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सारनाथ थाने की पुलिस ने रविवार को हत्यारोपित सुपारी किलर को फरीदपुर अंडरपास के पास गिरफ्तार किया। उसने नौ माह पहले डेढ़ लाख की सुपारी लेकर वाराणसी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन के कुशल पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सारनाथ मय पुलिस टीम ने हत्या की घटना से संबंधित आरोपित जावेद अहमद पुत्र अब्दुल हक निवासी चककाजी पठान टोला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।

 

आरोपित को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि राजकुमार यादव की हत्या में शामिल रहा। विजय यादव व धर्मेन्द्र मौर्या ने हत्या की साजिश रची थी। धर्मेन्द्र मौर्या से जावेद की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल में ही धर्मेन्द्र ने उससे कहा था कि मेरा एक दोस्त विजय यादव है जो कि जेल में बन्द है। उसके भाई राजकुमार यादव की हत्या करनी है जिसके एवज में 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। मेरे जेल से छूटने के लगभग 2-3 महिने बाद जालंधर साहनी से मुलाकात हुई। हमलोगों ने अपने साथी रितेश उर्फ गोलू एवं मोहम्मद अहमद के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से 14 जुलाई को राजकुमार यादव की लेदूपुर सेंट जांस स्कूल के पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

बताया कि घटना को अंजाम देने बाद मुंबई भाग गया था। जावेद पेशेवर अपराधी है। उसके और उसके साथियों के खिलाफ आजमगढ़ में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव2, कांस्टेबल सौभाग्य पांडेय, सौरभ तिवारी, त्रिपुरेश पांडेय, नितेश तिवारी, सुरेश शुक्ला, अशोक यादव शामिल रहे।

Share this story