वाराणसी में पहचान छुपाकर युवती से की शादी, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, शारीरिक शोषण, आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने का आरोप 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर पहचान छुपाकर शादी करने, शारीरिक व मानसिक शोषण करने और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता पक्ष ने आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। 

 

पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2024 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आफताब अंसारी नामक युवक से हुई, जिसने अपनी पहचान छुपाकर खुद को “अमित” बताया। युवक वेटर सप्लाई का काम करता था और उसने युवती को काम दिलाने का भरोसा देकर अपने संपर्क में लिया। धीरे-धीरे उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और काम दिलाने के बहाने कैंट क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने 25 मार्च को चौकाघाट स्थित एक मंदिर में उससे शादी की, जिसमें उसके परिवार ने एक लाख रुपये नकद और अन्य खर्च भी किए। शादी के बाद आरोपी उसे अपने घर ले जाने के बजाय लहरतारा स्थित किराये के कमरे में रखने लगा। कुछ समय बाद युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की गई।

युवती का आरोप है कि बाद में उसे रसूलपुर हरहुआ स्थित आरोपी के घर ले जाया गया, जहां उसके पिता नवी रसूल, मां गंगाजलि और भाई मिट्ठू द्वारा भी अमानवीय व्यवहार किया गया। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और करीब एक माह तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के भाई ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के अधिवक्ता श्याम सुंदर चौरसिया के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गया। साथ ही आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।

Share this story