वाराणसी : सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बुलेट ने मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मड़ई नरपतपुर गांव के समीप सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
चेतगंज थाना के पियरी निवासी स्वयं नारायण सिंह (56 वर्ष) वाराणसी-गाजीपुर हाईवे के किनारे अपनी कार खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्वयं नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार गाजीपुर का निवासी बताया जा रहा है।

