वाराणसी : महिला व्यापार मंडल ने केक काटकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान
वाराणसी। महिला व्यापार मंडल की मासिक बैठक एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस का आयोजन रथयात्रा स्थित शहीद उद्यान में किया गया। इस दौरान महिला उद्यमियों ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। वहीं उपहार देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाराणसी महिला व्यापार मंडल की सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। महिला दिवस के जश्न को यादगार बनाने के लिए केक काटा गया, साथ ही माला, दुपट्टा और उपहार भेंट कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला व्यापार मंडल की सभी शाखाओं की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी ने महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर नारी अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महिला व्यापार मंडल की युवा शाखा के नव नियुक्त अध्यक्ष के रूप में आरके सिंह और छीत्तूपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में शिव सोनकर की नियुक्ति की गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी, भेलूपुर कांस्टेबल दीपिका चौधरी, एडवोकेट सौम्या चौधरी, अंजलि जी, ममता गुप्ता, नाजिया बेगम, अनुराधा सराफ, रेखा सोनकर, शबाना बानो, इशिता सिंह, दशाश्वमेध व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, महामंत्री शिव शंकर पांडे, मीडिया प्रभारी राजू सोनी, बृजपाल अग्रहरि, हमराज साबरी, अभिषेक गुप्ता, फरमान सिद्दीकी, समीर खान, साकिब खान, नदीम हैदर अली, साकिब सिद्दीकी, जुबेर आलम, वारिस अहमद, मोहम्मद सेफ, साजिद रुस्तम, शिवा सोनकर, राज साहू, एमडी रुस्तम और तौफीक अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

