वाराणसी : नियम के विपरीत देशी शराब की दुकान से सुबह-सुबह शराब की बिक्री, पुलिस ने की कार्रवाई, सेल्समैन धराया 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से पहले खुलेआम शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया। थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिगरा स्थित एक देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान सेल्समैन मिर्जापुर के अदलहाट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दुकान पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की।

123

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालकों को आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में समय से पहले शराब की बिक्री या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share this story