वाराणसी : लंका पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर, दो बाइकें और ऑटो बरामद 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लंका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक के खिलाफ लंका और रामनगर थानों में वाहन चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर पाण्डेय पुत्र दुर्गेश पाण्डेय, निवासी मछट्टाबाद, थाना रामनगर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सीर गोवर्धनपुर स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन वाहन बरामद किए गए।

तीन चोरी के वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (यूपी 65 सीपी 9482), हरे-पीले रंग का ऑटो (यूपी 65 एफटी 4425) और अपाचे आरटीआर 160 मोटरसाइकिल (यूपी 65 बीजेड 9737) बरामद की है। बरामद वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन वाहनों की चोरी किन परिस्थितियों में हुई थी और इनके संबंध में कहां-कहां मुकदमे दर्ज हैं।

कई मुकदमों में दर्ज है नाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा संख्या 474/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस और मुकदमा संख्या 485/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा लंका थाने में मुकदमा संख्या 407/2024, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा रामनगर थाने में मुकदमा संख्या 77/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संगम कुमार कर रहे हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, बीएचयू चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ तिवारी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार प्रथम, रंगराजन, रामबाबू मिश्रा और सूरज सिंह शामिल रहे।

Share this story