वाराणसी : 100 करोड़ की ककरमत्ता पोखरी बनेगी काशी का नया पर्यटन केंद्र, पिकनिक स्पॉट के रूप में होगा विकास

WhatsApp Channel Join Now

38 साल पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई डेढ़ बीघा जमीन पर शुरू हुआ सुंदरीकरण, महापौर ने निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

वाराणसी। काशी में पर्यटन और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में नगर निगम एक और महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। बीएलडब्ल्यू रोड स्थित ककरमत्ता पोखरी को आकर्षक पर्यटन केंद्र और आधुनिक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की इस बेशकीमती सरकारी जमीन को 38 साल पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराने के बाद नगर निगम ने इसके पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।

123

महापौर ने नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोखरी के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण से जुड़े सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्देश्य है कि जल्द से जल्द इस स्थल को विकसित कर शहरवासियों और पर्यटकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल की सौगात दी जाए।

123

38 साल बाद कब्जे से मिली मुक्ति
नगर निगम के अनुसार, ककरमत्ता स्थित यह ऐतिहासिक पोखरी करीब डेढ़ बीघा क्षेत्रफल में फैली है। लगभग 38 वर्षों से इस जमीन को लेकर विवाद और अवैध कब्जे की स्थिति बनी हुई थी। कुछ लोगों ने पोखरी में कूड़ा-कचरा डालकर उसके मूल स्वरूप को खत्म करने का प्रयास किया था। हाल ही में नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की इस सरकारी संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

123

जेसीबी और पोकलैंड से हो रही सफाई
पोखरी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए नगर निगम ने मौके पर संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती की है। वर्तमान में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की मदद से पोखरी की सफाई, कचरा हटाने और पुनरुद्धार का कार्य कराया जा रहा है। निगम प्रशासन की योजना इसे हरियाली और आकर्षक स्वरूप से युक्त सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने की है, ताकि लोग यहां परिवार के साथ समय बिता सकें। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अतुल पांडेय, स्थानीय पार्षद, नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

22048 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story