वाराणसी से मुम्बई जाने वाले यात्रियों को मिली सहूलियत, 4 अप्रैल से वाराणसी जंक्शन और बनारस स्टेशन होकर बांद्रा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
वाराणसी। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 4 अप्रैल 2026 से वाराणसी जंक्शन और बनारस होकर मुंबई के बांद्रा टर्मिनस तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन खासतौर पर लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।
हर शनिवार चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार संचालित की जाएगी। वहीं वापसी में बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार चलेगी।
आजमगढ़ से वाराणसी होकर गुजरेगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ से बांद्रा के बीच चलाई जाएगी, जो वाराणसी होकर गुजरेगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को सीधे मुंबई जाने का बेहतर विकल्प मिलेगा।
रात में वाराणसी पहुंचेगी ट्रेन
ट्रेन के समय की बात करें तो यह आजमगढ़ से रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन मध्यरात्रि 12:35 बजे मऊ, सात 2:20 पर वाराणसी जंक्शन और रात 2:45 पर बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
05183/05184 नंबर से होगा संचालन
रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को 05183/05184 नंबर दिया है। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी, जो गर्मी की छुट्टियों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं।

