वाराणसी : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के घर लाखों के गहने चोरी, नौकरानी पर शक

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के संकटमोचन चौकी अंतर्गत नरिया इलाके में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने अपने यहां काम करने वाली नौकरानी पर शक जताया है।

पीड़िता के अनुसार जब वह कान का टप्स बदलने के लिए अपनी अलमारी खोलने गईं तो अंदर रखे गहने गायब देखकर घबरा गईं। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी गहनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें चोरी की आशंका हुई। चोरी हुए गहनों में दो सोने की चेन, एक गले का हार और एक सोने का सिक्का शामिल है, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि घर में बाहर के लोगों की आवाजाही बहुत कम रहती है, इसलिए उन्हें अपने यहां काम करने वाली नौकरानी पर शक है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की चर्चा इलाके में होने लगी। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि महिला द्वारा अपनी नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this story