वाराणसी : ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से करीब 90 हजार रुपये कीमत की अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

30 जुलाई को रामनगर पुलिस टीम लंका मैदान से सेक्टरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सड़क किनारे एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है, जिसमें अवैध शराब लदी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में चालक मौजूद नहीं मिला।

123

तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से ब्लू लाइम ब्रांड की अवैध देशी शराब की 23 पेटियां और 90 पाउच, कुल 1125 पाउच (200 एमएल) बरामद हुए। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक संख्या BR24GC4512 को भी कब्जे में ले लिया।

बरामदगी के संबंध में रामनगर थाने में मु0अ0सं0 0201/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा, हरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रवीन्द्र सिंह और रिटायर्ड आरक्षी ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

Share this story