वाराणसी : पुलिस लाइन में हुआ होलिका दहन, पुलिस आयुक्त ने काशीवासियों को दी होली की शुभकामना, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। 

123

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।

123

पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे होली का त्योहार शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।

होली पर्व के मद्देनजर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सतत गश्त की प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने और हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this story