वाराणसी: हिल्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूट कांड में काफी दिनों से थी तलाश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने लूट के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी कुंदन गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।


पुलिस के अनुसार महेशपुर, थाना मंडुवाडीह निवासी 27 वर्षीय कुंदन गौड़ पुत्र मस्तु प्रसाद वर्ष 2019 में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 458/2019 के तहत धारा 392, 411 और 414 भारतीय दंड संहिता में कार्रवाई चल रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

बुधवार को लहरतारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सचान ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कुंदन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Share this story