वाराणसी : हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनाथ पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छह पुड़िया में करीब 9.26 ग्राम हेरोइन और 470 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सारनाथ थाना क्षेत्र के हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस टीम ने कमला राजभर, निवासी चौहान बस्ती, पंचकोशी, थाना सारनाथ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से छह पुड़िया में रखी करीब 9.26 ग्राम हेरोइन और 470 रुपये नकद मिले।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
बरामदगी के आधार पर सारनाथ थाने में मुकदमा संख्या 0511/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से संबंधित मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के निर्देशन में किया गया, जबकि पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम में सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनुज शुक्ला, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव तथा कांस्टेबल सुमित सिंह, राम अवध और संजय यादव शामिल रहे।

Share this story