वाराणसी : रोपवे रूट पर लगेंगी हेरिटेज लुक वाली स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों को दिखेगी काशी की सांस्कृतिक विरासत

WhatsApp Channel Join Now

कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक रोशनी के साथ दिखेगी बनारस की पारंपरिक पहचान

कचौड़ी गली, लहुराबीर, राजमंदिर और बंगाली टोला समेत कई इलाकों में होगा सुंदरीकरण

वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी को आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक स्वरूप में सजाने की तैयारी है। रोपवे रूट के कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक हेरिटेज लुक वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों की खासियत यह होगी कि इनका डिजाइन काशी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करेगा। इससे शहर में आने वाले पर्यटकों को बनारस की पारंपरिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

नगर निगम की ओर से इस योजना को लेकर तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, हेरिटेज स्ट्रीट लाइटों में चमकदार एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। इन लाइटों को बिजली के खंभों पर रोशनदान और सुंदरता बढ़ाने वाले डिजाइन के साथ स्थापित किया जाएगा। इससे सड़कों पर रोशनी के साथ शहर का पारंपरिक स्वरूप भी निखरेगा। रोशनी के आकर्षक इंतजाम से ये इलाके पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

इन इलाकों में भी होगा सुंदरीकरण
रोपवे रूट के अलावा काशी के प्रमुख बाजारों और ऐतिहासिक गलियों को भी सजाने की योजना है। कचौड़ी गली, लहुराबीर, राजमंदिर, बंगाली टोला, मैदागिन और भदऊ समेत कई इलाकों में हेरिटेज लुक वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन गलियों में लटकते बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के साथ ही पुरानी और ऐतिहासिक इमारतों के आसपास भी आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

अलग पहचान बनाएंगी पारंपरिक लाइटें
अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार के अनुसार, हेरिटेज स्ट्रीट लाइटों से शहर को अलग पहचान मिलेगी। कई स्थानों पर काशी की पारंपरिक शैली और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर विशेष डिजाइन की लाइटें लगाई जाएंगी, जबकि अन्य जगहों पर जरूरत के मुताबिक सामान्य स्ट्रीट लाइटें स्थापित होंगी। इस पहल से एक ओर गलियों और सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं दूसरी ओर काशी की ऐतिहासिक सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को भी नया स्वरूप मिलेगा।

BK Pathak
BK Pathak

21544 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story