वाराणसी : बाइक सवार हेड कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, हादसे में पैर कटा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका बायां पैर कट गया। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई और पैर कट गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Share this story