वाराणसी में 27.70 लाख मतदाता, कैंट में सबसे ज्यादा तो दक्षिणी में सबसे कम, आठ विधानसभा क्षेत्रों में 3220 मतदेय स्थल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 27,70,269 मतदाता हैं। इनमें 15,04,616 पुरुष और 12,65,541 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 2.39 लाख कम है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या देखें तो वाराणसी कैंट सबसे आगे है, जबकि दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता हैं। जिले में कुल 3220 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 3,88,228 मतदाता हैं। वहीं, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 2,72,305 मतदाता दर्ज हैं। इसके अलावा सेवापुरी में 3,18,992, पिंडरा में 3,35,469, अजगरा में 3,46,527, शिवपुर में 3,64,565, रोहनिया में 3,71,711 और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 3,72,472 मतदाता हैं।

20,625 युवा मतदाता पहली बार जुड़ेंगे
मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 20,625 युवा मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 841 जेंडर रेशियो के साथ 26,420 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में पुरुषों की हिस्सेदारी करीब 54.31 प्रतिशत और महिलाओं की 45.69 प्रतिशत है। जिले का जेंडर रेशियो 841 है। इसका मतलब है कि प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर करीब 841 महिला मतदाता हैं। युवा मतदाताओं की भागीदारी के लिहाज से भी यह आंकड़ा महत्वपूर्ण है।

16 दिसंबर तक ली जाएंगी आपत्तियां, चार जनवरी को अंतिम सूची
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
    

 

इस दौरान 21-22 और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन चार दिनों में बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।


वेबसाइट पर देख सकते हैं मतदाता सूची
मतदाता सूची और उससे संबंधित जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट varanasi.nic.in पर भी मतदाता सूची देखी जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

BK Pathak
BK Pathak

21833 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story