वाराणसी : गुरु गोरखनाथ मठ से “हर घर भगवा ध्वज” अभियान का शुभारंभ, हिंदू नववर्ष पर ध्वजारोहण व शंखनाद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गुरु गोरखनाथ मठ, मैदागिन में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित “हर घर भगवा ध्वज” सांस्कृतिक जन जागरण अभियान का भव्य शुभारंभ हिंदू नववर्ष के अवसर पर किया गया। मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

123

इस अवसर पर भगवा ध्वज के महत्व तथा हिंदू नववर्ष के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आधार पर आधारित पंपलेट का वितरण दारानगर, मृत्युंजय महादेव और मैदागिन क्षेत्र में किया गया। अभियान के तहत घर-घर भगवा ध्वज वितरित कर लोगों को अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

123

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य महंत योगी रामनाथ महाराज एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। “हर घर भगवा ध्वज” अभियान समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जनआंदोलन है।

123

श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के स्वागत को सांस्कृतिक नवचेतना का प्रतीक बताते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। 

123

इस अवसर पर मनीष मिश्रा, अजय सिंह, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव (गोलू), उमेश सिंह, दिनेश अग्रहरि, विनय चौरसिया, गणेश वर्मा, अमन अग्रहरि, योगेश विश्वकर्मा, करण विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, शुभम सोनकर और शिवांशु यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story