वाराणसी :  बैंक के बाहर गार्ड के बेटे ने युवक पर चलाई गोली, गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मछोदरी के श्याम बाजार इलाके में गुरुवार देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बैंक के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक गार्ड के बेटे ने युवक पर गोली चला दी। युवक ने हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को बैंक के अंदर बंद कर लिया। सूचना के बाद पहुंची अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। 

सिकरौल निवासी अतुल कुमार मौर्य फिल्म निर्माण का कार्य करते हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे श्याम बाजार स्थित एक खाली मकान में साड़ी का विज्ञापन शूट कर रहे थे। वे जब बाहर निकले तो बैंक के अंदर से निकले युवक से उनका विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद युवक बैंक के अंदर गया और राइफल लेकर बाहर निकला और अतुल के ऊपर फायरिंग कर दी। अतुल ने किसी तरह हटकर अपनी जान बचाई। 

घटना के बाद बैंक के गार्ड गोरखनाथ यादव का बेटा मोनू बैंक के अंदर चला गया। उसने चैनल गेट बंद कर खुद को बैंक के अंदर बंद कर लिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Share this story