वाराणसी पहुंची राज्यपाल और सीएम, विश्वनाथ धाम में सोमनाथ संकल्प महोत्सव में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। राज्यपाल और सीएम पुलिस लाइन से श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। वहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। उसके बाद धाम में आयोजित सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर कमिश्नरेट पुलिस हाईअलर्ट है। 

123

राज्यपाल और सीएम पुलिस लाइन हेलिपैड पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। पहले श्री काशी विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन और अभिषेक करेंगे। उसके बाद कॉरिडोर के त्रयंबकेश्वर सभागार में आयोजित सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल होंगे। 

123

राज्यपाल और सीएम के आगमन को लेकर वाराणसी प्रशासन अलर्ट है। पुलिस आयुक्त ने ब्रीफिंग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद कर दी गई है।

https://youtu.be/gAnQyoOCd4w

https://youtu.be/gAnQyoOCd4w

Share this story