वाराणसी : गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी, 67.97 मीटर पर पहुंचा जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में गिरावट का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा था। जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाके के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। गंगा का जलस्तर 67.97 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से लगभग दो मीटर नीचे है। 

गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई थीं। घाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए थे। ऐसे में चुनौती बढ़ गई थी। घाट किनारे रहने वाले लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सशंकित थे। 

123

पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में गिरावट हो रही है। सोमवार से जलस्तर में कमी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गिरावट हो रही थी। जलस्तर 67.97 मीटर दर्ज किया गया। 

123

वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है। एनडीआरएफ, जल पुलिस के साथ ही प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। आला अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ से निबटने के लिए राहत शिविर समेत अन्य तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

Share this story