खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट हुई वाराणसी आ रही फ्लाइट, यात्रियों को परेशानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बुधवार की शाम अचानक मौसम खराब हो गया। इसके चलते बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित रही। खराब मौसम के चलते बैंगलुरू से वाराणसी आ रही फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। प्लाइट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6596 बैंगलुरू से वाराणसी आ रही थी। बुधवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से थोड़ी देर पहले अचानक मौसम खराब गो गया। इससे विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। 

पायलट ने सुरक्षा कारणों से विमान को लखनऊ डायवर्ट करने का निर्णय लिया। विमान की लखनऊ हवाईअड्डे पर लैंडिंग कराई गई।

Share this story