वाराणसी : चार चौकी प्रभारियों समेत पांच उपनिरीक्षकों का तबादला, जानिये कौन कहां गया
May 18, 2026, 21:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और रिक्तियों के सापेक्ष चार चौकी प्रभारियों समेत पांच उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बजरडीहा चौकी प्रभारी पवन पांडेय को चौकी प्रभारी रमना बनाया गया है। इसी तरह पानदरीबा चौकी प्रभारी रोहित तिवारी को चौकी प्रभारी बजरडीहा बनाया गया है। चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड विकास मिश्रा का स्थानांतरण चौकी प्रभारी पानदरीबा के पद पर किया गया है।
चौकी प्रभारी अस्सी रणजीत श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड बनाया गया है। वहीं भेलूपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी अस्सी बनाया गया है।

