वाराणसी : तीन मंजिला मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी
Apr 21, 2026, 20:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के उलफत बीबी हाता में मंगलवार को एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
मकान साइना सिद्दीकी पत्नी शकील अहमद का है। शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। भवन में कुल पांच परिवार निवास करते हैं। आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

