वाराणसी : कफ सिरप तस्करी मामले में 25-25 हजार के इनामी बाप-बेटे गिरफ्तार, फर्जी बिल का इस्तेमाल कर बेची कफ सिरप 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कफ सिरप तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस और एसआईटी की टीम ने रामनगर के टेंगरा मोड़ के पास से 25-25 हजार के इनामी मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्जी बिल के जरिये कफ सिरप की खरीद-फरोख्त वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में की थी। कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया गया था। 

 

थाना कोतवाली में मनोज यादव के खिलाफ और रामनगर थाने में बेटे लक्ष्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मनोज यादव और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पिछले मंगलवार को बाप-बेटे की 13 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली थी। 

 

मनोज यादव एक कंपनी का डायरेक्टर है। उसने लाखों बोतल कफ सिरप की खरीद-बिक्री की थी। सप्तसागर दवा मंडी के जरिये उसकी शुभम जायसवाल से मुलाकात हुई थी। फर्जी बिल के जरिये माल का परिवहन कराया जाता था।

Share this story