वाराणसी : रॉंग साइड से आए वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, किसान की मौत, पत्नी गंभीर

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज पर रविवार को गलत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

राजातालाब थाना क्षेत्र के गजापुर निवासी किसान राजाराम सिंह (55) अपनी पत्नी रज्जू सिंह के साथ मोटरसाइकिल से राजातालाब से मिर्जामुराद की ओर जा रहे थे। दंपती ओवरब्रिज पर पहुंचे थे, तभी उसी लेन में गलत दिशा से तेज गति और लापरवाही से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान राजाराम सिंह की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रज्जू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। राजाराम सिंह के पुत्र संस्कार वर्मा ने राजातालाब थाने में प्रार्थना पत्र देकर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

BK Pathak
BK Pathak

21536 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story