वाराणसी : हाईवोल्टेज करेंट से बिजली मैकेनिक की मौत, मचा कोहराम
May 6, 2026, 08:25 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें एक युवक की करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। करन कुमार निवासी करखियांव, कार्यक्रम स्थल पर लाइटिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अनजाने में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया।
करंट लगते ही करन कुमार गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

