वाराणसी: हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर आठ राउंड फायरिंग, पांच पर मुकदमा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट में हिस्ट्रीशीटर गोविंद यादव के घर के बाहर युवकों ने आठ राउंड फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हिस्ट्रीशीटर की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

गोविंद की मां सुमन यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात पांच युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। गोविंद को बाहर बुलाने लगे। इस दौरान गालीगलौज करते हुए असलहे से 7-8 राउंड फायरिंग की। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। घटना पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करते हुए पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला एक साल पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पिछले साल होली पर दशाश्वमेध के मीरघाट के पूर्व पार्षद और हिस्ट्रीशीटर विजय यादव के घर पर फायरिंग की गई थी। उसमें गोविंद यादव शामिल था। उसी घटना की अदावत में गोविंद के घर के बाहर फायरिंग की बात सामने आ रही है।

Share this story