वाराणसी : डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा, दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों ओर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या और उनकी कार्यशील स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों से सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

123

डीएम ने वेयरहाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती और वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का प्रभावी ढंग से पालन करने तथा समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this story