वाराणसी में अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, तीन निर्माण किए सील, मचा हड़कंप 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को जोन-2 के सारनाथ वार्ड में तीन अवैध इमारतों को सील किया गया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रवर्तन टीम द्वारा की गई। सील की गई संपत्तियों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। वीडीए की कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
 vns
राजकुमार द्वारा मौजा आजमगढ़, वार्ड-सारनाथ में लगभग 120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में (बी+एस+1) अर्थात बेसमेंट, स्टिल्ट और प्रथम तल का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था। इसे अवैध मानते हुए सील कर दिया गया। इसी तरह लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्वारा मौजा मढ़वा, आजमगढ़ रोड, होटल अशोक के सामने वार्ड-सारनाथ में लगभग 130 वर्गमीटर क्षेत्रफल में (बी+जी+2) अर्थात बेसमेंट, ग्राउंड और दो मंजिला इमारत का निर्माण बिना वैध अनुमति के किया जा रहा था। उसे भी सील कर दिया गया।

यशोदा देवी द्वारा भु-संख्या 15/25, मौजा मवईया, नित्यानंद हॉस्पिटल के पास वार्ड-सारनाथ में लगभग 30 वर्गमीटर क्षेत्रफल में (जी+1) मंजिला निर्माण कराया जा रहा था। उक्त निर्माण को भी अवैध घोषित कर सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी श्रीप्रकाश, अवर अभियंता विनोद कुमार सहित प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही।

Share this story