बनारस में जियो ट्रिक्स सॉफ़्टवेयर हो रहा अवैध निर्माण का चिन्हांकन, वाराणसी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में दिया गया विवरण
जोन संख्या-01 (शिवपुर और सिकरौल):
1000 वर्ग मीटर से बड़े कुल 17 नव निर्माणों का सर्वे किया गया। इस दौरान 9 प्रकरणों में मानचित्र स्वीकृत पाए गए, जबकि 2 स्थलों पर सरकारी भवन में नव निर्माण हो रहा था। 6 प्रकरणों में बिना सक्षम स्वीकृति के निर्माण हो रहा था, जिसे तत्काल बंद कराते हुए संबंधित अधिनियम की धारा में नोटिस जारी किया गया और संबंधित थाने पर पत्र भेजा गया।
जोन संख्या-02 (सारनाथ, आदमपुर और जैतपुरा):
1000 वर्ग मीटर से बड़े कुल 9 नव निर्माणों का सर्वे किया गया, जिसमें 3 प्रकरणों में मानचित्र स्वीकृत पाए गए और 1 बाउंड्रीवॉल का निर्माण पाया गया। 5 प्रकरणों में बिना सक्षम स्वीकृति के निर्माण हो रहा था, जिसे तत्काल बंद कराते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा, 1 भवन को सील किया गया और संबंधित थाने पर पत्र भेजा गया।
जोन संख्या-03 (दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक और कोतवाली):
1000 वर्ग मीटर से बड़े कुल 7 नव निर्माणों का सर्वे किया गया, जिनमें सभी 7 प्रकरणों में बिना सक्षम स्वीकृति के निर्माण हो रहा था। इन निर्माणों को तत्काल बंद कराते हुए संबंधित अधिनियम की धारा में नोटिस जारी किया गया और संबंधित थाने पर पत्र भेजा गया। इस मामले में क्षेत्रीय फील्ड कार्मिक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हेतु स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया।

जोन संख्या-04 (नगवां और भेलूपुर):
500 वर्ग मीटर से बड़े कुल 5 नव निर्माणों का सर्वे किया गया, जिसमें सभी 5 प्रकरणों में बिना सक्षम स्वीकृति के निर्माण हो रहा था। इन निर्माणों को तत्काल बंद कराते हुए नोटिस जारी किया गया, और 3 भवनों को सील किया गया। संबंधित थाने पर पत्र भेजा गया और क्षेत्रीय फील्ड कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही हेतु स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया।

इन्फोर्समेट जियो ट्रिक्स सॉफ़्टवेयर द्वारा चिन्हित 500 वर्ग मीटर से बड़े नव निर्माणों की स्थलीय जांच 01 सप्ताह में करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 और 19 से संलग्न क्षेत्रों में नव निर्माणों की सैटेलाइट डाटा के माध्यम से जांच करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में सचिव वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, नगर नियोजन अधिकारी प्रभात कुमार और समस्त जोन के जोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

