वाराणसी : शादी के बाद पहुंची ससुराल, परिजनों ने अपनाने से किया इनकार, टावर पर चढ़ी बहू

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पश्चिमपुर अहरक गांव में शादी के बाद ससुराल वालों के अपनाने से इनकार करने से नाराज बहू मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा। थाने में युवक और युवती पक्ष के लोगों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने युवती को घर भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अहरक गांव के युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। मंगलवार को युवती अपने ससुराल पहुंची। पति के घर पहुंचने पर ससुरालवालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। घर में काफी पंचायत चली, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने। इससे नाराज बहू मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाकर किसी तरह युवती को नीचे उतारा। इसी बीच युवती के घर वाले भी पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में पुलिस ने युवती को घर भेज दिया।

Share this story